![]() |
| उदय शंकर |
रिपोर्ट - मानस चतुर्वेदी
- यूपी के फतेहपुर जिले में जंगल में मिले महिला का सिर और दोनो हाथ कटे शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन हत्यारो को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर एक कुएं से महिला का सिर और हाथ भी बरामद कर लिया।
सबसे खास बात यह है की महिला के शव के पास पड़े मिले हाईब्रिड बैगन से पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई।
आपको बता दें की जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव के जंगल में शुक्रवार को महिला की निर्मम हत्यायुक्त शव मिला था।जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की मृतका रजनी देवी कानपुर नगर के महराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव की रहने वाली है। पति दयाराम की मौत 2015 में हो गई थी जिसके बाद उसके ससुर ने अपनी सारी जमीन जायदाद अपने तीन बड़े पुत्रो के नाम कर दिया था। उसने अपने मृतक बेटे के विधवा पत्नी रजनी देवी के नाम कुछ नहीं किया। जब इस बात की जानकारी महिला को हुई उसने कोर्ट में आपत्ति दाखिल कर दी। जिसके बाद महिला के जेठ शिवराम, जयराम, सियाराम और भतीजा अविनेश ने मिलकर महिला की 9 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे गला दबाकर हत्या कर दी और हत्यारोपियों ने शव की शिनाख्त मिटाने के लिए उसके सिर और हाथ को काटकर धड़ से अलग कर दिया और शव को फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव के जंगल में महिला का धड़ और बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक कुएं में महिला का सिर और हाथ फेक दिया था और मौके से फरार हो गए थे, वहीं पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी सियाराम अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
