घर पहुंचे बीएसएफ हेड कांस्टेबल जवान विश्वकांत सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन.


 यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेलउना गांव में उस समय कोहराम मच गया जब बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंच गया । आपको बता दें कि बीएसएफ ट्रेनिंग इंदौर 41 बटालियन में तैनात जवान विश्वकांत सिंह की अचानक 14 अगस्त को तबियत खराब हो गई थी , जिन्हें आर्मी होस्पिटल मे भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज इंदौर ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक पड़ने से मौत की बात बताई, मृतक जवान अपने पीछे पत्नी नीतू सिंह के साथ दो लड़की व दो लड़कों को छोड़ गए हैं।वहीं गांव में जैसे ही मृतक जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा वैसे ही कोहराम मच गया है । वहीँ इस मामले में मृतक जवान के बड़े भाई जगरनाथ सिंह ने बताया की मेरे छोटा भाई बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर इंदौर में तैनात था और 14 अगस्त को अचानक सीने में दर्द हो गया और इस बात की सुचना हमे शाम पांच बजे मिल गई और इलाज के दौरान मेरे छोटे भाई की मौत हो गई , जिसका पार्थिव शरीर गाँव पहुँचने वाला है।. 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post