हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा
यूपी के फतेहपुर जिले में वर्ष 2011 में हुए फरहत फातिमा उर्फ जीनत हत्याकांड में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अभियुक्त इरफान उर्फ गुड्डू को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।कोर्ट नंबर एक में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त इरफान अहमद उर्फ गुड्डू को जघन्य हत्याकांड का दोषी मानते हुए किसी तरह की राहत न देकर आजीवन कारावास की कठोर सजा अर्थ दण्ड की सज़ा सुनाई।
आपको बता दें की जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासिनी फरहत फातिमा उर्फ जीनत के गायब होने की सूचना 29 अगस्त 2011 में परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धारा 364 में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही थी। जांच के दौरान युवती का चचेरा भाई इरफान अहमद उर्फ गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान हत्याकांड की बात सामने आई युवक की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व युवती के टुकड़ो में बटी लाश बरामद की थी। जिसके पश्चात पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी इरफान उर्फ गुड्डू को आठ सितंबर 2011 में गिरफ्तार कर के धारा 302, 201 व 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया। मृतका फरहत फातिमा उर्फ़ जीनत को न्याय दिलाने को अधिवक्ता शफीकुल गफ्फार की जोरदार दलीलों एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता रहस्य बिहारी श्रीवास्तव की पैरवी के आगे बचाओ पक्ष की सभी दलीलों को अदालत ने नकारते हुए अभियक्त इरफान अहमद उर्फ गुड्डू को जघन्य हत्याकांड का दोषी मानते हुए अजीवन कारावास की कड़ी सजा सुनाई।
