सीएचसी प्रभारी पर महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप

यूपी के फतेहपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला नेत्र परीक्षण अधिकारी ने सीएचसी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस बात की शिकायत सीएमओ ऑफिस पहुंचकर की है और दोषी सीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने सीएचसी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया की सीएचसी प्रभारी द्वारा ऑफिस टाइम के बाद फोन करके गंदी गंदी बातें करता है रात के समय अपने घर बुलाता है और मना करने पर गाली गलौज करता है और जातिसूचक शब्द का इस्तमाल करते हुए नौकरी से हटवाने की धमकी देता है। 

- फतेहपुर जिले के धाता सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव जायसवाल पर सीएचसी में तैनात महिला नेत्र परीक्षण अधिकारी पद पर तैनात महिला कर्मी ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस बात की शिकायत सीएमओ ऑफिस पहुंचकर डिप्टी सीएमओ से करते हुए दोषी सीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। महिला नेत्र परीक्षण अधिकारी का आरोप है की सीएचसी प्रभारी ऑफिस टाइम के बाद रात में फोन करके अपने कमरे बुलाता है और फोन पर ही गंदी गंदी बातें करता है और मना करने पर गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तमाल करते हुए नौकरी से हटवाने की धमकी देता है। वहीं इस मामले में डिप्टी सीएमओ मो. इस्तियाक ने बताया की धाता सीएचसी में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सीएचसी प्रभारी पर दुर व्यवहार करने का आरोप लगाया है और रात देर रात के समय भी कॉल करते हैं और जातिवाद सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post