फतेहपुर में हुआ इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री ने किया फीता व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ,उद्यमियों को किया सम्मानित
यूपी के फतेहपुर में इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 का आयोजन प्रेक्षा ग्रह परिसर में किया गया।जिसमें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कार्यक्रम में पहुचकर फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।साथ ही उन्होंने विभिन्न उत्पादों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।
शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में इन्वेस्टर्स समिट 2023 कार्यक्रम में लगे स्टालों का केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर शुभारंभ किया तो यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस मौके पर आए उद्यमियों को केंद्र व प्रदेश की ओर से उद्योग लगाने के लिए दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आज महिलाये हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं बजट में भी महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहूंगी जिनके प्रयासों से आज प्रत्येक जिले में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है जिससे जनपद के विकास को नए आयाम मिलेंगे और रोजगार के अवसर विकसित होंगे।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में कोई भी उद्यमी उद्योग लगाने के लिए तैयार नही होता था क्योंकि उद्योग लगते ही उनके नेता लूट में लग जाते थे।2014 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक माहौल दिया तो उद्योग लग रहे है।फतेहपुर में उद्योग लगाने से चाय वाला,बस वाला व होटल वाले का भी रोजगार बढेगा।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी में 750 करोड़ के लक्ष्य में लगभग 22 सौ करोड़ का इन्वेस्टमेंट हो चुका है।उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को सरकार पूरी सुरक्षा दे रही।जिससे उद्योग को बढ़ावा मिल रहा और उद्योग लग रहे है।
इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, गोविंद बकुरारा,मयंक श्रीवास्तव, पोमित जैन,रामहित सिंह,निर्मल शंकर,फारूक अहमद,अनवर हुसैन,अमित गुप्ता,विनय गुप्ता,आनंद गुप्ता,उदयभान,नरेंद्र सचान,सतेंद्र सिंह,भूपेंद्र उमराव,कुंवर मदन गांधी व राजेश कुमार गांधी को उद्योग लगाने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह,बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी,खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता,जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,एडीएम विनय पाठक,एसडीएम सदर एन पी मौर्य,सीओ सिटी वीर सिंह,जिला उद्योग अधिकारी अखंड प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार विकास पांडेय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।