![]() |
| केंद्रीय मंत्री |
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आयी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मणिपुर,राजस्थान और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री ने कहा की मणिपुर में जो घटना घटी है वह काफी दुखद है जिसमे पीएम साहब ने भी चिंता व्यक्त की है और जो भी दोषी होंगे उस पर कार्यवाई किया जाएगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा की ममता बैनर्जी दूसरे राज्यों में घटना होती है तो ट्वीट करती हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में जिस तरह महिलाओं के साथ एक मीडिया के सामने आ गई तो इसलिए मालूम है आपलोगों को,पंचायत के चुनाव में जिस तरीके से ममता ने अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया है हत्याएं कराई हैं ।
राहुल और प्रियंका से पूछना चाहती हूं उन्हीं के नेता पार्लियामेंट में अधीर रंजन चौधरी पंचायत चुनाव में चिल्ला चिल्लाकर बोल रहे थे की हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं वहां प्रियंका गांधी ने ट्वीट नहीं किया राहुल कुछ बोले नहीं।
राजस्थान के अंदर महिलाओं के साथ महिला के साथ अभद्रता हुई उनके मंत्री बोले तो उन्हे मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया यह देश की विडंबना है घटना कहीं भी हो अच्छी नहीं होती घटना की सदेव निंदा होनी चाहिए, इस घटना के बारे में प्रियंका ने ट्वीट नहीं किया और जिस प्रदेश में बीजेपी की सरकार है वहां देश खतरे में हैं , राजनीति इतनी नहीं गिरनी चाहिए की अपने राज्य में घटना हो रही तो आंख और कान बंद कर लो यह ठीक नहीं है।
