दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत











फतेहपुर जिले मे आज हुई एक भीषण मार्ग दुर्घटना मे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई मरने वालों में दो महिलाये भी शामिल है जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बेरा गढ़ीवा गांव के पास यह मार्ग दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया
कार में सवार सभी लोग जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगबर पुर बकरी गांव के निवासी थे पैगमबर पुर गांव के रहने अपने परिजनों के साथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा गांव में रिश्ते दारी में हुई एक मौत की सूचना के बाद जमरावा गांव जा रहे थे उनकी कार जैसे ही लखनऊ फतेहपुर मार्ग पर स्थित बेरागढीवा गांव के पास पहुंची तभी कार की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई जिसमे कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई दुर्घटना का कारण कार चलाक की लापरवाही बताया जा है मरने वालों में सत्तर वर्षीय दयाशंकर   साठ वर्षीय उनके भाई गोरेलाल दयाशंकर की पत्नी विजय रनिया पचास वर्षीय सुदमिया और पैतालिस वर्षीय प्रमोद शामिल है

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post