-फतेहपुर जिले की पुलिस ने गांजा तस्करो के अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफास किया है जिले की बिन्दकी कोतवाली पुलिस को मिली इस सफलता मे पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से डेढ़ कुंतल से ज्यादा गांजा बरामद किया है गांजा तस्करों का सरगना विवेक सिंह बाँदा जनपद के पचनई गांव का रहने वाला है
जिले की बिन्दकी कोतवाली की पुलिस ने मुरादपुर गांव के पास गांजा तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे तस्करी के जरिये लाये गाये गांजा की सप्लाई प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले फूल सिंह नामक व्यक्ति को देने जा रहे थे पुलिस का कहना कहना है फरार चल रहे गिरोह के सरगना विवेक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है उसे जल्द गिरफ्तार करलिया जायेगा पुलिस को उम्मीद है कि विवेक की गिरफ्तारी से गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफास होगा
