फतेहपुर
ऑनलाइन गेम खेलने वालों को कभी इसके लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था लेकिन इसके शौक़ीनो को अब यह सुविधा अपने ही शहर मे मिलेगी कुछ नया करने की तमन्ना रखने वाले एक युवा ने शहर के पीलू तले चौराहे पर इसका एक प्रतिष्ठान खोला है जहाँ पर सभी प्रकार के ऑनलाइन गेम खेलने की सुविधा उपलब्ध है यहां गेम खेलने वाले युवाओं को प्रति घंटे के हिसाब से इसका शुल्क अदा करना होगा यह शुल्क बहुत मामूली होगा जो गेम खेलने वाले आसानी से चूका सकते है यहां बच्चों को खेलने मे कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है बच्चे यहां अपना पसंदीदा गेम खेल सकते शहर मे इस प्रकार की ऑनलाइन गेम खेलने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले युवा शान का कहना है कि यहां हर प्रकार के ऑनलाइन गेम खेलने की सुविधा उपलब्ध है और उसका चार्ज भी काफ़ी कम लगेगा
