फतेहपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति पर अपनी माँ और भाई की हत्या किये जाने का मामला दर्ज किया गया है अदालत के आदेश पर सदर कोतवाली मे दर्ज हुए इस मुकदमे मे विकास भवन से रिटायर्ड कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है इस मामले मे सबसे खास बात यह है कि हत्या के इस मामले मे तत्कालीन ग्राम प्रधान ने अदालत से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी
ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव तत्कालीन प्रधान ने हरदीप सिंह ने अदालत मे दिए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाया था कि उरौली गांव के रहने वाले शिवकुमार सिंह अपनी माँ को दवा करवाने के बहाने अपने घर नाथ पूरी कालोनी फतेहपुर लिवा ले गया और वहाँ पर माँ से जमीन की वरासत करवाने के बाद उनकी संदिग्ध परिस्थियों मे मौत हो गई इतना ही नहीं शिकायती पत्र मे शिवकुमार सिँह पर यह भी आरोप लगाया गया था कि इसी तरह शिवकुमार के भाई अमर सिंह के साथ हुआ अमर सिँह की भी जमीन वरासत करने के बाद संदिग्ध परिस्थियों मे मौत हो गई थी सी जे एम कोर्ट द्वारा इस मामले मे मुकदमा दर्ज किये जाने का आदेश दिए जाने के बाद सदर कोतवाली मे शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है
