फतेहपुर: एसपी की धमाकेदार एंट्री , पहले ही दिन बड़ा खुलासा.




यूपी के फतेहपुर जिले के नवागंतुक एसपी उदय शंकर सिंह ने आज़ कार्यभार संभाला कर पहले ही दिन बड़ा खुलासा किया है, पुलिस लाइन के सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि एसओजी व मलवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहा व असलहा बनाने के उपकरण, कारतूस के साथ एक देशी बंदूक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें की जिले के मलवां थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर खडंहर में एसओजी टीम और मलवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध शस्त्र बना रहे रावेंद्र पुत्र स्व. श्यामलाल को गिरफ्तार किया और मौके से 14 निर्मित अवैध असलहे, देशी बंदूक के साथ भारी मात्रा में कारतूस व नाजायज शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है। 
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, इस पर पूर्व में दो मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त रावेंद्र तमंचे बना कर फतेहपुर व आसपास के जनपद में सप्लाई करता था।




Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post