फतेहपुर जिले मे गौशाला की जमीन से रास्ता निकाले जाने से नाराज बुजुर्ग व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर मे आमरण अनशन शुरू किया बुजुर्ग का आरोप है कि चकबंदी विभाग के लोग जबरदस्ती उसकी निजी गौशाला से रास्ता निकाल रहे है जबकि अभिलेखों मे निजी गौशाला की जमीन मे कोई रास्ता दर्ज नहीं है
खागा तहसील के पाई गांव के रहने वाले रविकरण सिंह राजस्व विभाग मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे अवकाश प्राप्ति के बाद वे अपनी पत्नी कुसुमा देवी के नाम पर अंकित भूमि पर पाई गांव मे ही ओम गौशाला बना कर उसमे गाय पालना चाहते थे रविकिरन का आरोप है कि उनकी गौशाला का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था और उन्होंने उसमे कुछ गाये भी पाल रखी है लेकिन अब चकबंदी विभाग के गौशाला काम को रोक दिया है और विभाग अब उनकी पत्नी कुसुमा देवी के नाम पर दर्ज भूमि संख्या 411मे रास्ता बनाना चाह रहा है उन्होंने उन्होंने मुख्यमंत्री समेत संबंधित विभागीय अधिकारियो के शिकायती पत्र भेज कर न्याय दिलाये जाने की मांग की है चिलचिलाती धूप मे आमरण अनशन पर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि जबतक उनकी मांगे मानी नहीं जाएगी उनका अनशन चलता रहेगा
