गांजा तस्करी का भंडाफोड़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर गांजा किया बरामद

 यूपी के फतेहपुर जिले की पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार करते हुए करोड़ों रुपए का गांजा बरामद करते हुए दो गांजा तस्करों को डीसीएम व देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है । पकड़े गए गांजा तस्कर विशाखापटनम से दिल्ली, यूपी व बिहार सहित कई अन्य राज्यों में गांजा का सप्लाई करते थे ।  एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है।

फतेहपुर जिले के ललौली थाना की पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार करते हुए करोड़ों रुपए का गांजा बरामद करते हुए दो गांजा तस्करों को डीसीएम और देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गया गांजा तस्कर अनिल कुमार राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला और दूसरा अभियुक्त  श्री भगवान हरियाणा के रेवाड़ी जिले का रहने वाला है जो विशाखापटनम से दिल्ली, यूपी व बिहार सहित कई अन्य राज्यों में गांजा का सप्लाई करते थे  राजेश कुमार सिंह (एसपी) ने बताया कि जनपद फतेहपुर में ललौली पुलिस के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है और चेकिंग के दौरान दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों से 5 कुंतल से अधिक गांजा बरामद हुआ है जो विशाखापट्टनम से ले आया गया था और इसे ले जाकर के इधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में और लखनऊ, लखनऊ के आसपास इनको सप्लाई करने का इरादा था इसमें दोनों आरोपियों में एक हरियाणा का है एक राजस्थान का है और यह बड़ा ही शातिर गैंग है। इसमें मैं आपको बता दूं जो वाहन बरामद हुआ है उसमें पुराने फर्नीचर लदे हुए हैं और उसमें एक ऐसा बॉक्स टाइप का बना रखा है जिसमें ये दिखेगा की केवल फर्नीचर लदा हुआ है उसको जब तोड़ा गया देखा गया कि इसमें लेयर बनी हुई है तो उसके नीचे एक बॉक्स दिखा उसमे ये पांच कुंतल से अधिक गांजा भरा गया था और इसमें गाड़ी मालिक और उसका एक और व्यक्ति है उसको भी वांछित किया गया है दो अभियुक्त ये गिरफ्तार हुए ही हैं दो को और अभियुक्त बनाएंगे इसमें हम इसमें हम और भी इस कड़ी को जोड़ेंगे की इसमें कौन कौन इन्वाल्व है कहाँ से इन्वाल्व है पूरी टीम को हमारी तरफ से 25 हजार रुपए का इनाम दिया जा रहा है और 50 हजार रुपये ईमान के लिए आईजी साहब से रिक्वेस्ट करूंगा क्योंकि इस टीम ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है और गांजे की कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच मे है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post