अन्य प्रदेशों की तरह कोटेदारों को किया जाए भुगतान




मांगो को लेकर कोटेदारों ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का सैकड़ो कोटेदारों ने किया स्वागत
               
फतेहपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का जिलाध्यक्ष निर्मोही उमेश त्रिवेदी की अगुवाई में सैकड़ों कोटेदारों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मांगो का एक ज्ञापन जिले की सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को दिया। उचित दर विक्रेताओं ने मांग करते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों की तरह कोटेदारों को उचित कमीशन और मानदेय दिया जाए। कोटेदारों के सभी प्रकार के बकाए का तत्काल भुगतान कराया जाए। अन्य प्रदेशों की भांति जीएसटी मुक्त अन्य घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया जाये। कोटेदारों को धान, गेंहू खरीद में सरकारी एजेंट के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाए। कोरोना काल मे मृत कोटेदारों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। ई पाश मशीन के रखरखाव के लिए जारी राशि कोटेदारों को नहीं दी जाती है जिसको दिलवाया जाए। इसके अलावा कोटेदारों ने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी निवासियों को राशन दिया जाये। इस मौके पर शिव भोला सिंह, बलवीर सिंह, सियाराम, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह, गणेश समेत सैकड़ो कोटेदार मौजूद रहे।

साभार गूगल

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post