यूपी के फतेहपुर जिला कारागार परिसर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से बंदियों के लिए खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमे महिला और पुरुष बंदियों में खेल के प्रति उत्साह दिखा और प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद खेल में जीत दर्ज किए कैदियों को जेल अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फतेहपुर जिला कारागार में परिसर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से बंदियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमे महिला और पुरुष बंदियों में खेल के प्रति उत्साह दिखा और प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमे खो खो प्रतियोगिता में कविता शुक्ला की टीम ने प्रथम स्थान दर्ज किया जबकि रस्साकशी में आसिफ , छल्लाफेंक में गब्बर पासी व गोलाफेंक में ननकू की टीम प्रथम आई।पहले,दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बंदियों के टीम को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खो खो प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर नेहा,रस्साकशी में कुशल सिंह , छल्लाफेंक में राशिद और तीसरे स्थान पर गुलफाम ने जीत दर्ज की।गोलाफेंक में दूसरे स्थान पर फिरोज व मुमताज तीसरे स्थान पर रहे।