यूपी के फ़तेहपुर जिले के समाज कल्याण अधिकारी को ऑफिस में तैनात बाबू ने ऑफिस के अंदर बंधक बना लिया और अधिकारी के साथ जमकर अभद्रता की और ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन्य अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए मामले को शांत कर दिया।समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक ऑफिस में तैनात बाबू बिल बाउचर पर साइन करने का दबाव बना रहा था और मेरे द्वारा साइन न करने पर मुझे ऑफिस में बंद करके मेरे साथ अभद्रता की और ऑफिस में तोड़ फोड़ की है।
फतेहपुर जिले के समाज कल्याण ऑफिस में तैनात बाबू राजू सोनकर ने समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार के ऑफिस में घुसकर बंधक बना लिया और बिल बाउचर पर साइन करने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगा और साइन न करने पर अधिकारी के साथ अभद्रता की और ऑफिस के अंदर पड़ी कुसियों को फेंक दी । मामला बढ़ता देख सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सहित अन्य अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं इस दौरान बाबू ने समाज कल्याण अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहां की पिछले 15 दिनों से वह बिल बाउचर लेकर अधिकारी के पास जाते हैं लेकिन अधिकारी द्वारा बिल बाउचर पर साइन नहीं किया जा रहा था जिससे परेशान होकर मेरे द्वारा यह कदम उठाया गया। वहीं एसडीएम ने समाज कल्याण अधिकारी और बाबू से बातचीत करते हुए मामले को शांत कराया ।
बाइट डिटेल -अवनीश कुमार (समाज कल्याण अधिकारी)