भीषण सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर जिले में देर शाम बांदा-टांड़ा राजमार्ग बाइक-बोलेरो की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई, जबकि मृतका की चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल है। वीओ- बतादें कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी नाजिम (23) ललौली थाना के दतौली गांव अपनी ससुराल आया था। रविवार की देर शाम करीब साढ़े छः बजे बाइक में अपनी पत्नी सहाना (22), चचेरा साला अतीक 11 वर्ष पुत्र नूर मोहम्मद व चचेरी साली साहिना 15 वर्ष के शाह गांव से मेला देख कर वापस दतौली जा रहा था। रास्ते में सिधांव गांव के पास बांदा की ओर से आ रही बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बोलेरो सड़क में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
![]() |
| अनिल कुमार सिंह सीओ जाफरगंज |
