यूपी के फतेहपुर जिले में कोटेदारों ने सिर-हाथ में काली पट्टी बांधकर राशन का किया वितरण.





 
कोटेदारों ने सिर-हाथ में काली पट्टी बांधकर राशन का किया वितरण




भाड़ा व कमीशन की मांग को लेकर राशन विक्रेताओं का अनोखा प्रदर्शन 
फतेहपुर जिले में मंगलवार को सरकारी राशन विक्रेताओं ने भाड़ा व कमीशन की मांग के मुद्दे को लेकर हाथ व सिर पर काली पट्टी बांध कर उपभोक्ताओं को राशन बांट रहे हैं। उनकी मांग है कि 2001 से 2016 तक बकाया कमीशन व भाड़ा दिया जाय और भाड़ा बढ़ा कर 03 रुपये किया जाय। मलवा विकासखंड के समस्त सरकारी राशन की दुकानों में आज से बंटने वाले राशन को विक्रेता सर एवं हाथ में काली पट्टी बांधकर उपभोक्ताओं को बांट रहे हैं। 

विकासखंड मलवां के राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जो कमीशन 70 पैसे दिया जाता है उसको बढ़ाकर 03 रुपए किया जाए। 2001 से 2016 तक का भाड़ा एवं कमीशन एमडीएम सहित दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से बार-बार कमीशन व भाड़ा मांगने के बाद सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जाता रहा है। किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर आज से बंटने वाले राशन को हम सब राशन विक्रेता काली पट्टी बांधकर मांग दिवस के रूप में प्रदर्शन कर उपभोक्ताओं को राशन बांट रहे हैं। .




Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post