उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कर लिया है .

 उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में फिर एक बेटी दहेज़ दानवों की भेंट चढ़ी है. आरोप है कि दहेज़ में 4 लाख की डिमांड नही पूरी करने पर ससुराल वालों ने पहले नवविवाहिता के मुंह में तेजाब डाला फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाकर मार डाला. दहेज हत्या की यह वारदात सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफ़ोई गांव की है. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यवाई से बहुत नाराज है. मृतका के भाई मोहम्मद यासीन ने बताया कि जब वह घटना की तहरीर लेकर थाने गए तो पुलिस उनकी कोई सुनवाई ही नही कर रही थी. कभी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने देर रात मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाई नही की है. वहीं घटना के बावत एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के फतेशाहपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद यासीन ने सुल्तानपुर घोष थाने में दिए तहरीर में बताया है कि उसने अपनी बहन माहेनूर की शादी 16 मई 2021 को फ़तेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफ़ोई गांव के रहने वाले रुखसार अहमद के साथ की थी. शादी के कुुुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे. जब दहेज की डिमांड उन्होंने नही पूरी की तो उनकी बहन को जिंदा जलाकर मार डाला गया है. इस सम्बंध में मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायतनामा भरने के बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतका के भाई के तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा  498-A, 304-B, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3, 4 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी पति को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में निष्पक्ष कार्यवाई की जा रही है .

  Source-oneindia Hindi (Google image)

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post