पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार.


यूपी के फतेहपुर जिले में माता पिता की मौत बाद अनाथ नाबालिग लड़कियों के घर व खेत पर दबंगो ने कब्जा कर लड़कियों को घर से बेघर कर जिससे दर दर की ठोकर खाने को मजबूर लड़कियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है,यह मामला जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ककरार गांव का है जंहा की रहने वाली शिवानी 14 वर्ष व रिमझिम 12 वर्ष की माँ प्रीति देवी का देहांत 2013 में हो गया था जिसके बाद इनके पिता पत्नी के मौत बाद गम में रहने लगे उसी बीच उन्होंने दो बीघा जमीन व घर दोनों बच्चियों के नाम कर दिया और 2015 में उनकी भी मौत हो।जंहा माता पिता की मौत बाद दोनों बच्चियों ने हार नहीं मानी और खेती के काम मे जुट गई लेकिन इसी बीच गांव का एक दबंग नजीर अली की नजर इनके घर व खेत पर पड़ गई।जिसके बाद उक्त दबंग ने दोनों बच्चियों को घर से बेघर करते हुए खेत मे कब्जा कर लिया।जंहा दोनों बच्चियों अपने मामा के घर चककाजीपुर में रहने लगी लेकिन अपने स्व-पिता के खेत व मकान को दबंगो से कब्जा मुक्त कराने को डीएम की चौखट पर जाकर न्याय की गुहार लगाते हुए उक्त दबंग के कार्यवाही करते हुए खेत व मकान दिलाने की मांग की है।वही पीड़ित लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया कि माता पिता के मौत बाद हमारे घर व खेत पर गांव का नजीर अली ने कब्जा कर  हम लोग नानी के घर पर रह रहे है।उक्त दंबग के खिलाफ थाना में शिकायत बाद भी कोई सुनवाई ना होने पर डीएम की चौखट में न्याय की गुहार लगाई है।




 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post