फतेहपुर में एसपी राजेश कुमार सिंह ने आबूनगर पुलिस चौकी के पास अचानक वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया और एसपी की चेकिंग में सबसे ज्यादा चालान पुलिसकर्मियों का ही कट गया है. इस दौरान यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडे का बगैर सीट बेल्ट के चालान कटा तो, शहर की चौकियों में तैनात इंचार्जों में मुराईनटोल चौकी इंचार्ज, बारकगंज चौकी इंचार्ज, सदर अस्पताल चौकी इंचार्ज का बिना हेलमेट के चालान कर गया है, वहीं कोबरा-2, कोबरा-3, कोबरा-4 का भी किया चालान बिन हेलमेट के कट गया है... वहीं एसपी इन दिनों शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए है, ऐसे में पुलिसकर्मियों को ही नियम का पाठ का पाठ पढ़ाकर एसपी ने जनता को कड़ा और सख्त संदेश देने की कोशिश की है... कि यातायात नियमों से कोई समझौता नहीं होगा ।