लगातार 48 घंटो से रुक रूककर हो रही बारिश ने लोगों के जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है और इसका सबसे ज्यादा असर किसानो पर पड़ा है और खेतों में लगी हजारों भीगा धान की फसल जलभराव होने के कारण पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है जहाँ बारिश के पानी के कारण लगभग एक दर्जन गाँव के किसानो का हजारों भीगा धान की फसल पानी के जलभराव होने से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है , किसानो के मुताबिक बारिश के पानी के कारण खेतों में जलभराव हो चूका है और गाँव के नजदीक जीएमआर कंपनी द्वारा रेलवे चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है और जिसके द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे बाँध दिया गया है जिसके कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और खेतों में पानी भर गया है , जिससे सदर तहसील क्षेत्र के एकारी,पतियापुर,मादरियापुर, अतराहा, तिरौंदा सहित एक दर्जन गाँव के किसान प्रभावित हुए हैं।
फतेहपुर यूपी के एक दर्जन गांव के किसान हुए प्रभावित.
byFatehpursamachar
-
0