फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है,

एडिशनल एसपी राजेश कुमार

 फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, ये गिरोह बड़े ही अनोखे तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था , गिरोह के सदस्य पहले ₹1000 किराए पर मोटरसाइकिल लेते थे उसके बाद उसी मोटरसाइकिल से लोगों के मोबाइल छीन कर भाग जाते थे, बिंदकी कोतवाली की पुलिस ने शातिर के पास से ₹600000 की कीमत के करीब 25 एंड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं, पुलिस ने आरोपियों को डीग नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है, इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल एक देसी तमंचा और 3 देसी बम भी बरामद हुए हैं एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि यह लोग कानपुर फतेहपुर उन्नाव और रायबरेली जिलों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे वहीं पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post