शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा

ब्रेकिंग न्यूज़ | विजयीपुर
विजयीपुर क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के बीच जलापूर्ति व्यवस्था ठप, नई निर्मित पानी टंकी असरहीन साबित।
प्रमुख बिंदु:
• लाखों की लागत से बनी पानी टंकी ग्रामीणों को राहत देने में विफल
• महीनों से पाइप लाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बंद
• लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय निस्तारण नहीं
• पानी टंकी का निर्माण हाल ही में कुछ ही माह पहले पूरा हुआ था
• परियोजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित की गई थी
• मात्र एक महीने जलापूर्ति के बाद ही मुख्य पाइप लाइन फट गई
• पाइप लाइन फटने और कई स्थानों पर लीकेज से ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति बाधित
• बड़ी संख्या में स्थानों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई
• मामला विजयीपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मड़ौली का

"विजयीपुर से इस समय एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। सरकारी योजनाओं पर करोड़ों खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पा रही है। नई बनी पानी टंकी से जलापूर्ति महीनों से रुकी हुई है। पाइप लाइन लीकेज की शिकायतें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं।"
"जी, हम इस वक्त ग्राम पंचायत मड़ौली में हैं जहाँ हाल ही में बनी पानी टंकी से पानी सप्लाई पूरी तरह रुकी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन फटने और लीकेज की समस्या महीनों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई समाधान नहीं निकाल पा रहा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई गई टंकी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आज भी ग्रामीण दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।"

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post