![]() |
| उदय शंकर एसपी |
रिपोर्ट- मानस चतुर्वेदी
- फतेहपुर के मलवां थाने के कुरुस्ती गांव में दो सगे भाइयों के बीच का विवाद अचानक इतना बढ़ गया की छोटे भाई बड़े भाई के ऊपर धारदार हथियार से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी, नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया.
- कुरुस्ती कला निवासी लाल बहादुर सिंह परिहार के तीन बेटे हैं, बड़े बेटे का नाम गीरेंद्र सिंह परिहार उससे छोटा जितेंद्र सिंह और सबसे छोटे बेटे का नाम रावेंद्र सिंह उर्फ पोट्टल है. जानकारी के मुताबिक दोनों छोटे भाई नशे के आदी होने के कारण बड़ा भाई गीरेन्द्र अपने परिवार से साथ अलग रहता है और दोनों अविवाहित छोटे भाई अपनी अपनी मां श्यामा देवी के साथ रहते थे, बतादें कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोनों भाई जितेंद्र (30) और रावेंद्र (28) नशे की हालत में आपस में मारपीट करने लगे. जानकारी के मुताबिक रोती बिलखती मां श्यामा देवी उनका बीच बचाव करती रही लेकिन दोनों भाई लगातार विवाद करते रहे इस बीच छोटे भाई रावेंद्र ने बड़े भाई जितेंद्र के सर पर डंडे से वार कर दिया जिससे वह लहुहुहान हालत में बेसुध होकर गिर पड़ा। बड़े भाई जितेंद्र को लहूलुहान और मरणासन्न अवस्था में देखकर रावेंद्र मौके से फरार हो गया. परिजन और आस पास के लोग जितेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत में उसे कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
