पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया जनपद का दौरा जिले में पिछड़े वर्ग की स्थिति का आकलन कर रहा है आयोग

प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को कराने के लिए गठित किए गए पिछड़ा वर्ग आयोग से जुड़े लोगों ने जनपद का दौरा कर जिले में पिछड़े वर्ग की स्थितियों का जायजा लिया कलेक्ट्रेट पहुंचे इस आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने जिला अधिकारी के साथ बैठक की और पूर्व में किए गए रैपिड सर्वे के बारे में जानकारी ली इस दौरान जिले जिले की दो नगर पालिका और नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से भी उनकी राय जानी गई कलेक्ट्रेट पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह और उनके साथ सदस्य महेंद्र कुमार और संतोष कुमार ने कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी के साथ समीक्षा में जिले में कई कराए गए रैपिड सर्वे के आंकड़े जुटाने का आधार जाना आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह का कहना था कि वह लोग पूरे प्रदेश का दौरा कर आंकड़े जुटाने के काम में लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी आरक्षण नियमों से बना था लेकिन अब रैबिट सर्वे से जो आरक्षण निर्धारित किया जाएगा उससे जनपद के अधिकांश सीटों पर आरक्षण की स्थिति बदल जाएगी उन्होंने बताया कि आयोग इसलिए बनाया गया है कि प्रदेश भर में पिछड़ी जातियों की आबादी की गणना हो जाए और संविधान के अनुसार पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिलवाया जाए आपको बता दें कि राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 28 दिसंबर को हुआ था जिसका उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग के  प्रतिनिधित्व के संदर्भ में अनुभवी  जांच व अध्ययन के साथ निकाय वार एवं अनुपातिक आरक्षण का लाभ पिछड़े वर्गों को दिया जा सके आयोग की 3 सदस्यों की कमेटी ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से आए हुए दलगत एवं निर्दलीय सभासदों वह पार्टी नेताओं से अपना पक्ष मौखिक एवं लिखित रूप से रखने को कहा गया

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post