केंद्रीय मंत्री - साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा फिर सरकार में भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर विजई होगी .

 यूपी के फतेहपुर जिले में आज जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जिले पहुंचे जहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया, वहीँ प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री ने तीखा हमला विपक्षियों पर बोला है, वहीँ उन्होंने राहुल गाँधी द्वारा न्याय योजना लागु किये जाने वाले बयान पर पप्पू कहते हुए तंज कसा है... वहीँ 2022 के चुनाव में 350 सीट लाकर यूपी में दोबारा बीजेपी सरकार बनाने की बात की है, जहाँ महशूर शायर मुन्नवर राणा के बयान पर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने तंज कसते हुए कहा की उनकी जैसे सोच है वैसा वह बयान दे रहे हैं , हम तो बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और बीजेपी सबको साथ लेकर काम करती है , उनकी जैसी सोच है वह ऐसा करेंगे , कुछ दल हैं उनकी भी यही सोच है। इस मौके पर साथ में बैठी जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री ने बोला की अगर उन्हें डर लग रहा है तो वह तालिबान चले जाएँ, बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने वाराणसी में कहा है की बीएसपी इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी के सवाल का जवाब देते हुए कहा की  वह जिसके साथ हो जाएँ , जहाँ वो जिनके साथ मिले हैं उन्हें हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेता अटल बिहारी बाजपेई जी ने एक बार नहीं तीन चार बार मुख्यमंत्री बनाया , उन्होंने भी कोई विकास नहीं किया , अटल जी के साथ भी धोखा हुआ है। सन 1998 में जब अविश्वाश हुआ था तो मायावती ने 1 वोट से सरकार गिरवा दी थी , वह उन्हें अपने बेटी मानते थे , सरकार में रहने के बाद भी कोई विकास नहीं किया , अटल जी के साथ भी धोखा हुआ है, वहीँ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अफगानिस्तान की स्थिति पर बड़ा बयान देते हुए कहा की अफगानिस्तान में जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ किसी के लिए अच्छा नहीं है , यह सोचना चाहिए मुस्लिम देशों को, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकवादी के हिमायती हैं उनको सोचना चाहिए , केंद्रीय मंत्री ने उद्धरण देते हुए कहा की भगवान् शंकर ने भस्मासुर को वरदान दिया , जिसके सर में हाथ रखोगे वह भस्म हो जाएगा , भस्मासुर ने सोचा की मुझे वरदान मिल गया क्यों न उससे पहले भगवान् शंकर को भष्म कर दें , ठीक यही हो रहा है जो आतंकवादी पालेगा धीरे धीरे भष्म उसी को करेंगे, वहीँ केंद्रीय मंत्री ने बताया की अगर अफगानिस्तान में हिन्दू होता तो सहिषुणता होती, मानवता बिलकुल ख़त्म हो चुकी है , वहां हैं तो एक ही समाज के लोग , जो भारत में रहने वाले कह रहे हैं की भारत में हम असुरक्षित हैं वहां जाकर देखे की वहां कौन है , हमारी सरकार ने जो भारतीय वहां फंसे हैं उनको लाकर भारत में सह सम्मान लाया गया चाहे वह किसी धर्म के हो.




Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post