युवती को अगवा कर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप


 यूपी के फतेहपुर जिले में‘लव जिहाद' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुस्लिम युवक मो. राजू  पर आरोप है कि उसने पहले नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसका जबरन धर्मांतरण करवाने के बाद उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी मो. राजू उर्फ राहुल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सर्विलांश टीम की मदद से छापेमारी कर अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मुस्लिम युवक को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाई की जा रही है ।

 फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी को गांव के मुस्लिम युवक मो राजू उर्फ राजुल ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे अगवा कर लिया फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसका जबरन धर्मांतरण करवाने के बाद उससे निकाह कर लिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी 363,366 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए युवती के तलाश में जुट गई थी , पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर कई ठिकानों में छापेमारी की कार्यवाई की और युवती को सकुशल बरामद कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है । पीड़िता के भाई के मुताबिक जब पुलिस उसकी बहन को बरामद कर थाने पहुंची तो वह बुर्के में थी। जब उसके भाई ने अपनी बहन से घटना के बारे में पूछा तो बहन ने बताया कि उसे गांव का रहने वाला मो. राजू उर्फ राजुल अगवा करने के बाद अपने किसी रिश्तेदारी में ले गया और वहां पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया । उसके बाद उसने किसी मौलवी को बुलाकर उसका जबरन धर्मांतरण करवा कर निकाह कर लिया। निकाह करने के बाद उसे जबरन बुर्के में रखा जाता था और उसे डरा धमका कर इस्लाम के तौर-तरीके सीखने के लिए कहा जाता था। जब वह विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

आपको बता दें  की असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन खुर्द गांव में 28 जून की शाम करीब सात नाबालिग हिंदू लड़की शौंच क्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी और जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला,बेटी को अगवा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एक जुलाई को उसकी मां थाने पहुंची और गांव के ही रहने वाले मो. राजू उर्फ राजुल के खिलाफ तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद कर थाने ले आई और उसका बयान दर्ज करने के मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जहां पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम युवक को गिरफ्तार करते आगे की कार्यवाई में जुट गई है।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post