धारदार हथियार से वृद्ध पिता की बेटे ने हत्या कर शव जंगल में फेंका पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार
यूपी के फतेहपुर जिले के खागा तहसील में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बेटे ने वृद्ध पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया ग्रामीणों ने शव जंगल में पड़े हुए देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए हत्यारे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के मंजिलगांव चौकी के अंतर्गत कटोंघन घर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध बचन सिंह पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह का शव पुलिस ने आज मंगलवार को सुबह 11:00 बजे हाईवे किनारे जंगल से बरामद किया हैं । वंहा से गुजर रहे गांव के ही ग्रामीण राजकुमार ने देखा तो हड़कम्प मच गया घटना की जानकारी दिवंगत बचान सिंह के घर वालों को देते हुवे पुलिस को दिया। हत्या युक्त शव जंगल में मिलने की खबर गांव में फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
कटोंघन गांव की रहने वाले सियाराम ने बताया कि वृद्ध किसान बचान सिंह और उनके बेटे संजय सिंह के साथ बीती रात जंगल में कहासुनी हो रही थी जिसकी आवाज भी रात में आ रही थी गांव के लोगों ने प्रतिदिन के झगड़े की वजह से कोई सुध नहीं लिया और न ही जंगल की ओर कोई गया और सुबह लगभग 11:00 बजे गांव का रहने वाला राजकुमार जंगल की ओर से खागा जा
रहा था तभी उसने बचान सिंह के शव को जंगल में पड़े हुए देखा तो मामले की जानकारी दी। बचन सिंह की जमीन गांव में है और हाईवे के किनारे हैं जिससे काफी कीमती है और उनका शव भी खेतों से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे ही मिला है घर में आए दिन बेटा संजय सिंह विवाद करता रहता था यह बात सभी गांव वालों को मालूम है।
रहा था तभी उसने बचान सिंह के शव को जंगल में पड़े हुए देखा तो मामले की जानकारी दी। बचन सिंह की जमीन गांव में है और हाईवे के किनारे हैं जिससे काफी कीमती है और उनका शव भी खेतों से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे ही मिला है घर में आए दिन बेटा संजय सिंह विवाद करता रहता था यह बात सभी गांव वालों को मालूम है।
खागा क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कटोंघन हाईवे किनारे जंगल से 65 वर्षीय बचन सिंह का शव पुलिस ने बरामद किया है और उनकी हत्या धारदार हथियार से उनके पुत्र संजय सिंह द्वारा की गई है बचन सिंह के दूसरे बेटे जालिम सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका भाई संजय सिंह जुआरी और शराबी है। बीती रात लड़ाई झगड़ा कर उसने पिता को मार दिया पिता से वह जमीन को बेचवना चाहता था जिसके लिए आए दिन वहां शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था और गांव में हमेशा जुंवा भी खेलता था। वही क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पिता की हत्या के जुर्म में बेटे संजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और दूसरे पुत्र जालिम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
