यूपी के फतेहपुर जिले में आज योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया, उन्होंने योगी और मोदी सरकार की काम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास पर काम कर रही हैं, साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर निशाना साधते हुए कहा की प्रभु से कामना करता हूं कि उनको सद्बुद्धि दें साथ ही उन्होंने कहा कि उनको और अध्ययन करना चाहिए, स्वतंत्र देव सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार और बसपा शासनकाल में आतंकवादी घटनाओं पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि पहले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाता था, उन्होंने कहा कि जातिवाद क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का कोई दल नहीं होता, सभी को मोदी जी से सबक लेना चाहिए ।
हर क्षेत्र में विकास का काम कर रही है डबल इंजन की सरकार- स्वतंत्र देव सिंह
byFatehpursamachar
-
0