यूपी के फतेहपुर जिले कोतवाली पुलिस ने 72 घंटे के अंदर धर्मांतरण के तीन अलग अलग मामले दर्ज करते हुए पादरी समेत 104 नामजद और 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई है।जिसमे नैनी शुआट्स के वीसी, प्रबंध समिति के निदेशक, सदस्य, वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था के मैनेजर और उससे जुड़े एजेंट व मिशनरी अस्पतालों के स्टाफ के नाम शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद धर्मांतरण करने वालो का बयान दर्ज कर रही है।
सामूहिक धर्मांतरण का मामला शहर के इंडियन बाईटेरियन चर्च व इवेंजिकल चर्च ऑफ इंडिया से सामने आया है। इस मामले में थाना कोतवाली के हरिहरगंज इलाके के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 23 जनवरी 2023 की रात दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। जिसमे पादरी विजय मसीह समेत 94 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। मुकदमे में शुआट्स के सदस्य, वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था के मैनेजर, मिशनरी से जुड़े अस्पतालों के स्टाफ का नाम शामिल है। सभी मामलों में यही आरोप है जो ईसाई मिशनरियों के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवारों को मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, मवेशी, 15 से 20 हजार कैश समेत अन्य उपहार का लालच देकर चर्च में बुलाते थे जहाँ उनका ब्रेंनवॉश कर धर्मांतरण करा दिया जाता है।
सामूहिक धर्मांतरण का मामला इससे पहले भी थाना कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज स्थित इंडियन बाईटेरियन चर्च से सामने आया है। सुल्तानपुर जिले के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले सर्वेन्द्र कुमार 20 जनवरी 2023 को थाने में तहरीर देकर धर्मांतरण का केस दर्ज कराया है। युवक का आरोप है की वह रोजगार के सिलसिले से फ़तेहपुर आया हुआ था। तभी उसकी मुलाकात सुजरही गांव के रहने वाले रामचंद्र से हुई थी। जब उसने रामचंद्र से कहीं नौकरी दिलाने के लिए कहा तो वह उसे लेकर देवीगंज स्थित चर्च में ले गया और पादरी से मुलाकात कराई। पादरी सर्वेंद्र को लेकर नैनी शुआट्स पहुंचा और वहां वॉइस चांसलर आरबी लाल, प्रबंध निदेशक विनोद बी लाल ने उसे फ्री शिक्षा, चिकित्सा, सुंदर लडक़ी से शादी कराने व शुआट्स में नौकरी का प्रलोभन दिया। ईसाई धर्म अपनाने पर 15 हजार रुपये कैश और अन्य उपहार देने की बात कही। जिसके बाद पादरी ने हिंदू युवक को चर्च में लेजाकर धर्मांतरण करा दिया। पुलिस ने इस मामले में भी सर्वेंद्र कुमार की तहरीर शुआट्स के वॉइस चांसलर आरबी लाल, निदेशक विनोद बीलाल, अजय लॉरेंस, रमाकांत, जोनाथन लाल, एसबी लाल, स्टेफिन पास, डेरिक डेनिस, रामचंद्र, पादरी समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ साजिशन धर्मांतरण कराए जाने का केस दर्ज किया है।