फतेहपुर के हुसैनगंज थाने के भिटौरा गंगा घाट नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, दोनों युवकों के शव को पुलिस पिछले कई घंटों से तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है, बता दें मरने वाले दोनों युवक फतेहपुर शहर से ही भिटौरा के पक्के घाट में स्नान करने गए थे, बाढ़ की वजह से अनियंत्रित होकर गहराई की तरफ चले गए और डूब गए, दोनों युवकों को डूबता देख घाट किनारे लोगों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन देखते ही देखते दोनों पल भर में नजरों से ओझल हो गए, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी की बाढ़ में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, पुलिस ने बताया एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है जो शव की तलाश करेंगी.
गंगा नदी में नहाने गए दो युवक डूबने से हुई मौत. नहीं मिला अभी तक शव.
byFatehpursamachar
-
0